डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि Regeneron Pharmaceuticals की दवा कोरोना के उपचार में बहुत प्रभावी है। ट्रम्प का कहना है कि उनके कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने इस कंपनी की दवा का प्रयोग किया जिससे उसको बहुत लाभ पहुंचा। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि कोरोना के उपचार के दौरान उनको regn-cov2 दी गई। ट्रम्प के अनुसार मैने इसका प्रयोग किया और अच्छा महसूस कर रहा हूं। ट्रम्प ने दावा किया कि उनके हिसाब से इस दवा से कोरोना का इलाज किया जा सकता है।
हालांकि यह बात जानना ज़रूरी है कि यह दवा बनाने वाली कंपनी पहले ही कह चुकी है कि इस दवा का प्रयोग बहुत ही विशेष परिस्थितियों में ही किया जा सकता है। अभी इस दवा पर अध्ययन चल रहा है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को यह बताया गया था कि अमरीकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना ग्रस्त हो गए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सोमवार को ट्रम्प अस्पताल से वापस आ गए और उन्होंने कहा कि उनका कोरोना संक्रमित होना ईश्वर का आशीर्वाद था क्योंकि इसीके कारण वे करोना की इस दवा से परिचित हो पाए। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी ट्रम्प कोरोना के इलाज के लिए एक अन्य दवा को परिचित करवा चुके हैं।